सूरजपुर: ग्राम सिलफिली में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा सिलफिली में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के अलावा ठाकुर राजवाड़े, रामप्रताप सिंह, अजय गोयल, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, बीना गुप्ता व अन्य लोग उपस्थित थे।