उज्जैन शहर: खाद की कालाबाजारी न हो। कलेक्टर ने संकुल भवन में ली अधिकारियों की बैठक दिए निर्देश।
खाद की उपलब्धता और वितरण की कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने विस्तार से संकुल भवन में समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी SDM अपने क्षेत्र में खाद के प्रमुख 10 बायर्स और सेलर्स की जांच कर स्टॉक का वेरिफिकेशन कराएं। खाद की कालाबाजारी न हो यह सुनिश्चित करें। सिंगल लॉक और डबल लॉक से भी खाद का किसानों को सुचारू रूप से वितरण हो।