उज्जैन शहर: आगामी बाबा महाकाल की सवारीयों में डीजे के उपयोग पर होगा प्रतिबंधित। कलेक्टर ने संकुल भवन मे दिए अधिकारीयों को निर्देश।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनीक संकुल भवन में अधिकारियों के साथ बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए की सवारी में सम्मिलित होने वाली मंडलियों को ताकीद किया जाए कि ढोल, मंजीरे, डमरू इत्यादि परंपरागत वाद्य यंत्रों के अतिरिक्त डीजे आदि का उपयोग न करें। डीजे का यह आदेश माना जा रहा है की पहली सवारी में डीजे की गाड़ी को रास्ता देने के लिए मची भगदड़ पर जारी हुआ।