उज्जैन शहर: महाकाल की सवारियों मे अब 350 जवानों का पुलिस बैंड व 1000 कलाकार डमरू से देंगे प्रस्तुति कलेक्टर संकुल भवन में हुई बैठक।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन में अधिकारीयों के साथ बैठक के दौरान तय किया कि अब आगामी बाबा महाकाल की सवारीयों की व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। भगवान की सवारी में श्रद्धा, उत्साह , उमंग और आकर्षण के क्रम में 29 जुलाई को सवारी में जनजातीय दलों की प्रस्तुतियों के साथ 350 जवानों के पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। देखिए रिपोर्ट..