उज्जैन शहर: पुलिस कंट्रोल रूम के समीप महिला थाने में एसपी ने सुनी वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं
एसपी प्रदीप शर्मा की पहल पर उज्जैन पुलिस द्वारा बुजुर्गों की शिकायतों का शीध्र निराकरण किये जाने के लिए सिनियर सिटीजन हेल्प डेस्क की शुरुआत की गयी है। जहां पर हर बुधवार को उनकी शिकायतें सुनी जाती है। आज तीसरे बुधवार को भी एक दर्जन से अधिक बुजुर्ग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। जिनसे एसपी प्रदीप शर्मा ने मिल कर उनकी समस्या सुनी और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।