उज्जैन शहर: मंगलनाथ रोड पर 10 से 12 लोगों को बैठ कर ले जाते हुए ई-रिक्शा चालक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
उज्जैन के मंगलनाथ रोड पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ई रिक्शा चालक 10 से 12 सवारी को बिठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में आ चुका है। इस मामले में कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।