उज्जैन शहर: संकुल भवन में कलेक्टर की बैठक पटवारी सहित विभिन्न विभागों के मैदानी अमले के लिए आदेश जारी किए जानिए क्या.
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने संकुल भवन ने बैठक में निर्देश दिए कि पटवारियों सहित विभागों का मैदानी अमला सप्ताह में तीन दिन पंचायत मुख्यालय पर बैठेंगे और आमजनों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत भवनों को क्रियाशील बनाएं। उन्होंने नगर निगम और पशुपालन विभागों को शासकीय और अनुदान प्राप्त गौशालाओं का प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करें।