#bhunter ऑटो यूनियन कार्यालय विवाद सुलझा, कार्यालय बनाने में प्रशासन करेगा सहयोग,
देसी चैनल कुल्लू
संगम गुड्स कैरियर ऑटो यूनियन के कार्यालय के लिए बनाए गए शैड को हटाने को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझ गया है। इस संबंध में एसडीएम कुल्लू की अध्यक्षता में यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।
यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पार्किंग यूनियन के पास ही रहेगी और बैठने के लिए कार्यालय की व्यवस्था करने में भी सहयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बैठक के बाद मामला आपसी सहमति से सुलझ गया है और अब यूनियन सदस्यों को बैठने की सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में काम होगा।
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Sep 16, 2026