दारू: दारू प्रखंड में रामभक्तों का उमड़ा हुजूम, जीवंत झांकियों के साथ जयकारों से गूंजा क्षेत्र
दारू प्रखंड में जीवंत झांकियों के साथ उमड़ा रामभक्तों का हुजूम, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र। रामनवमी के पावन अवसर पर दारू प्रखंड के विभिन्न अखाड़ों में शनिवार की अहले सुबह तक भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ा रहा। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर दारू प्रखंड के मुख्य अखाड़ों में विभिन्न गांवों से भव्य जुलूस और जीवंत झांकियां पहुंचीं।