बोरवेल्स संगठन की बैठक ग्राम बड़ी खैरी में शुक्रवार को चार बजे आयोजित की गई। बैठक में बोरवेल कार्यों की रेट में एकरूपता बनाए रखने तथा गुणवत्ता युक्त कार्य सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। महेन्द्र राजपूत, राजेन्द्र मरावी ने बताया कि संगठन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सभी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण करेंगे।