डेयरियों और स्वीट्स दुकानों पर छापे, लिए गए सैंपल
महाराष्ट्र में सिंथेटिक और मिलावटी दूध के कारोबार की भनक लगते ही मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त के कड़े निर्देशों पर मंडला जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है।
सीएमएचओ डॉ. डी.जे. मोहंती के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले की कई डेयरियों, स्वीट्स और बेकरी दुकानों पर दबिश देकर ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की। पीटेगांव स्थित दिनशा डेयरी प्राइवेट लिमिटेड से गाय के दूध का नमूना लिया गया। इसी प्रकार जलपान बेकरी एंड स्वीट्स से कुंदा व मिक्स नमकीन और जय हिंद दूध डेयरी से मिश्रित दूध व पनीर के सैंपल एकत्र किए गए।
सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं, कमियां पाए जाने पर जलपान बेकरी को धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#mandla
#FoodSafety #MadhyaPradesh #ActionAgainstAdulteration #Awareness