हाथरस: हाथरस गेट के मोहल्ला विष्णुपुरी में गृह कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी में आज दिन बुधवार को दोपहर के 1:00 के करीब गृह क्लेश के चलते युवक ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली! जानकारी मोहल्ले वालों को हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई! परिजनों की मदद से युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया है! परिजन शव को अस्पताल से अपने साथ गाड़ी में ले गए!