हाथरस: हाथरस जंक्शन पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गांव नगला केशों के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, नगदी व पेन बरामद
हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में हाथरस जंक्शन पुलिस ने बीती रात गांव नगला केशों से करीब 10:30 बजे सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से ₹1020/- नगद, पर्चा सट्टा, पेन बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा मंगलवार दोपहर में घटना का खुलासा किया गया है।