हाथरस: गांव जोगीपुरा में अपने रूपए लेने गए युवक को दबंगों ने हमला कर किया घायल, युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद हाथरस कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में अपने रुपए लेने गए युवक को दबंगों ने एक से हमला कर घायल कर दिया। युवक को घायल हालत में 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घायल युवक का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है। युवक द्वारा कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को भी सूचना दी गई है।