हाथरस: जिला अस्पताल के बाहर साइकिल सवार बुजुर्ग को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर साइकिल सवार बुजुर्ग को स्कूटी सवार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। मंगलवार को दोपहर में घायल हालत में साइकिल सवार बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल साइकिल सवार बुजुर्ग का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है।