हाथरस: मोहल्ला नाई का नगला में एक व्यक्ति के साथ बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला में एक व्यक्ति के साथ बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा की गई मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित व्यक्ति ने सदर कोतवाली पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की पुलिस से शिकायत की है। सदर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।