हाथरस: मथुरा रोड ओड़पुरा रेलवे फाटक के पास अपने रूपए लेने गए दो युवकों को दबंगों ने पीटकर किया घायल, उपचार जारी
जनपद हाथरस के मथुरा रोड ओड़पुरा रेलवे फाटक के पास अपने रुपए लेने गए दो युवकों को दबंगों ने जमकर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों घायल युवकों का उपचार किया। पीड़ित एक युवक ने बताया कि वह अपने रुपए लेने गया था तभी उसके और उसके साथी के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी।