भोगांव: गांव संतोषपुर में देवर ने भाभी के साथ गाली-गलौज करते हुए की मारपीट, भाभी ने आरोपी देवर के खिलाफ थाने में दी तहरीर
गांव संतोषपुर निवासी मुन्नी देवी पत्नी रामगोपाल ने थाने में दी तहरीर में कहा कि बीते गुरुवार की शाम को घरेलू बातों को लेकर उसका देवर अनिल कुमार पुत्र बैंचेलाल गाली गलौज करने लगा। जब उसने गाली गलौज का बिरोध किया। तो उसके देवर ने उसे व उसकी पुत्रवधू को गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू की है।