भोगांव: थाना बिछवां के गांव भवीचंदपुर के पास झाड़ियों में मिले बुजुर्ग के क्षत विक्षत शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
गांव भवीचंदपुर के पास झाड़ियों में एक बुजुर्ग का बीते बुधवार की शाम को क्षत विक्षत शव मिला था। शव कई दिन पुराना लग रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।शव की शिनाख्त दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी नहीं हो सकी।शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी पर रखवाया गया है।