भोगांव: बिछवां के गांव तिसौली में रसूखदारों ने मां बेटी को गाली-गलौज करते हुए की मारपीट,पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
गांव तिसौली निवासी ऊषा देवी पत्नी बालकृष्ण ने थाने में दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार की सुवह 8 बजे घरेलू बातों को लेकर गांव निवासी रसूखदार भारत सिंह, दर्शन सिंह पुत्रगण हरी सिंह, गिरिजा देवी पत्नी दर्शन सिंह, आरजू पुत्री दर्शन सिंह, गाली गलौज करने लगे। बिरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर दी। शोर सुनकर बचाने आई पुत्री ओंमश्री को भी पीटा।