भोगांव: बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती को बहला फुसला कर अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज
थाना बिछवां के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री खेतों में काम करने गई थी। जहां से वह वापस नहीं लौटी। उसे ग्राम प्रधान के यहां काम करने आ रहा एक लड़का छोटू पुत्र नामालूम निवासी नामालूम उसकी पुत्री को बहला फुसला कर अगवा कर ले गया। पुलिस ने मामले की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानवीन शुरू की है।