भोगांव: बेवर के ग्राम परौंखा में मेडिकल संचालक के साथ नामजदों ने की मारपीट, तमंचे से किया फायर, बाल बाल बचा मेडिकल संचालक
ग्राम परौंखा निवासी प्रवेंद्र पुत्र कैलाश ने थाने में दी तहरीर में कहा कि वह बीती रात 8:30 बजे गांव स्थित धर्मार्थ मेडिकल स्टोर पर बैठा था।तभी बंटू चौहान,दिलीप,विवेक उर्फ मम्मा आए और उसे जातिसूचक गालीगलौज कर मारपीट करने लगे।लूटपाट के उद्देश्य से तमंचे की नोंक पर गल्ले की चाभी मांगने लगे।मना करने पर उक्त लोगों ने मारपीट की और जान से मारने की फायर कर दिया।