भोगांव: बिछवां के गांव धनमऊ में खेल देखते समय पड़ोसी गांव के रसूखदारों ने युवक को गाली गलौज करते हुए की मारपीट,पुलिस को दी तहरीर
गांव धनमऊ निवासी रवि कुमार पुत्र लेखराज ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बीते वुधवार की शाम 8:30 बजे गांव स्थित जूनियर स्कूल में चल रहे खेल को देखने गया था। वहां पहले से खेल देख रहे पड़ोसी गांव खटाना निवासी रसूखदार बंन्टू,आनंद,करन,गौरव व अर्जुन बेवजह एकराय होकर गाली गलौज करने लगे। विरोध कटने पर लाठी डंडे व सरिया से मारपीट कर घायल कर दिया।