Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

केवल्हा फाटक रेलवे ट्रैक पर युवक का श*व मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई ह*त्या की आशंका। #AurangabadNews #aurangabadbiha...

Rafiganj, Aurangabad | Apr 15, 2026

MORE NEWS

डीएपी की किल्लत से किसान न हों परेशान, यूरिया के साथ एसएसपी अपनाने की सलाह

औरंगाबाद जिले में डीएपी उर्वरक की मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जिला कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि डीएपी की अनुपलब्धता को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। किसान इसके विकल्प के रूप में यूरिया के साथ सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) अथवा उपयुक्त एनपीके मिश्रित उर्वरकों का वैज्ञानिक तरीके से उपयोग कर सकते हैं। जिला कृषि पदाधिकारी संदीप राज ने मंगलवार को जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में हुई कृषि विभाग की बैठक में उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी दी।
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में जिले में डीएपी की मांग काफी अधिक है, लेकिन राज्य स्तर से मांग के अनुरूप इसकी पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो सकी है। डीएपी में 18 प्रतिशत नाइट्रोजन और 46 प्रतिशत फॉस्फोरस होता है। फसल के बेहतर विकास के लिए नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश प्रमुख पोषक तत्व हैं। ऐसे में डीएपी नहीं मिलने पर किसान उपलब्ध वैकल्पिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में एसएसपी की उपलब्धता मांग की तुलना में पर्याप्त है। वर्तमान में एसएसपी का स्टॉक मांग का करीब 295 प्रतिशत है। यानी मांग की तुलना में लगभग पौने तीन गुना एसएसपी उपलब्ध है। इसकी एक बोरी किसानों को करीब 600 से 700 रुपये में मिल रही है। डीएपी के विकल्प के तौर पर एक बोरी यूरिया के साथ करीब दो से ढाई बोरी एसएसपी का उपयोग किया जा सकता है। एसएसपी में करीब 11 प्रतिशत सल्फर भी होता है, जो फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्व है।
कृषि विभाग ने उर्वरक के इस्तेमाल के समय को भी महत्वपूर्ण बताया है। रोपनी के समय खेत की तैयारी के दौरान डीएपी या उसके विकल्प के रूप में फॉस्फेटयुक्त उर्वरक का प्रयोग अधिक प्रभावी माना जाता है। खड़ी फसल में बाद में दानेदार उर्वरक डालने पर उसकी उपयोग दक्षता अपेक्षाकृत कम हो सकती है। इसलिए किसानों को फसल की आवश्यकता और उचित अवस्था के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
डीएपी के अलावा जिले में एनपीके के विभिन्न ग्रेड भी उपलब्ध हैं। 20:20:0:13 ग्रेड में 20 प्रतिशत नाइट्रोजन, 20 प्रतिशत फॉस्फोरस और 13 प्रतिशत सल्फर होता है। वहीं 12:32:16 ग्रेड का मिश्रित उर्वरक भी सभी प्रखंडों में उपलब्ध बताया गया है। किसान मिट्टी की स्थिति और फसल की आवश्यकता के अनुसार इनका उपयोग कर सकते हैं।
जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अनावश्यक रूप से उर्वरकों की खरीद और भंडारण नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नई खेप प्राप्त होने पर डीएपी समेत अन्य उर्वरकों का सभी प्रखंडों में मांग और आवश्यकता के अनुरूप समानुपातिक वितरण कराया जाएगा। किसानों को निर्धारित मात्रा और वैज्ञानिक अनुशंसा के अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

डीएपी की किल्लत से किसान न हों परेशान, यूरिया के साथ एसएसपी अपनाने की सलाह औरंगाबाद जिले में डीएपी उर्वरक की मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जिला कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि डीएपी की अनुपलब्धता को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। किसान इसके विकल्प के रूप में यूरिया के साथ सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) अथवा उपयुक्त एनपीके मिश्रित उर्वरकों का वैज्ञानिक तरीके से उपयोग कर सकते हैं। जिला कृषि पदाधिकारी संदीप राज ने मंगलवार को जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में हुई कृषि विभाग की बैठक में उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में जिले में डीएपी की मांग काफी अधिक है, लेकिन राज्य स्तर से मांग के अनुरूप इसकी पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो सकी है। डीएपी में 18 प्रतिशत नाइट्रोजन और 46 प्रतिशत फॉस्फोरस होता है। फसल के बेहतर विकास के लिए नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश प्रमुख पोषक तत्व हैं। ऐसे में डीएपी नहीं मिलने पर किसान उपलब्ध वैकल्पिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में एसएसपी की उपलब्धता मांग की तुलना में पर्याप्त है। वर्तमान में एसएसपी का स्टॉक मांग का करीब 295 प्रतिशत है। यानी मांग की तुलना में लगभग पौने तीन गुना एसएसपी उपलब्ध है। इसकी एक बोरी किसानों को करीब 600 से 700 रुपये में मिल रही है। डीएपी के विकल्प के तौर पर एक बोरी यूरिया के साथ करीब दो से ढाई बोरी एसएसपी का उपयोग किया जा सकता है। एसएसपी में करीब 11 प्रतिशत सल्फर भी होता है, जो फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। कृषि विभाग ने उर्वरक के इस्तेमाल के समय को भी महत्वपूर्ण बताया है। रोपनी के समय खेत की तैयारी के दौरान डीएपी या उसके विकल्प के रूप में फॉस्फेटयुक्त उर्वरक का प्रयोग अधिक प्रभावी माना जाता है। खड़ी फसल में बाद में दानेदार उर्वरक डालने पर उसकी उपयोग दक्षता अपेक्षाकृत कम हो सकती है। इसलिए किसानों को फसल की आवश्यकता और उचित अवस्था के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। डीएपी के अलावा जिले में एनपीके के विभिन्न ग्रेड भी उपलब्ध हैं। 20:20:0:13 ग्रेड में 20 प्रतिशत नाइट्रोजन, 20 प्रतिशत फॉस्फोरस और 13 प्रतिशत सल्फर होता है। वहीं 12:32:16 ग्रेड का मिश्रित उर्वरक भी सभी प्रखंडों में उपलब्ध बताया गया है। किसान मिट्टी की स्थिति और फसल की आवश्यकता के अनुसार इनका उपयोग कर सकते हैं। जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अनावश्यक रूप से उर्वरकों की खरीद और भंडारण नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नई खेप प्राप्त होने पर डीएपी समेत अन्य उर्वरकों का सभी प्रखंडों में मांग और आवश्यकता के अनुरूप समानुपातिक वितरण कराया जाएगा। किसानों को निर्धारित मात्रा और वैज्ञानिक अनुशंसा के अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Rafiganj, Aurangabad | Aug 12, 2026

फ्लाई ऐश की ढुलाई के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करे एनटीपीसी : लव कुमार

नवीनगर प्रखंड के उप प्रमुख लव कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर एनटीपीसी-बीआरबीसीएल से संबंधित आम लोगों की समस्याओं से मीडिया को अवगत कराया। औरंगाबाद की जिला पदाधिकारी को इस संबंध में लिखित आवेदन भी दिया। लव कुमार ने कहा कि एनटीपीसी- बीआरबीसीएल से फ्लाई ऐश की ढुलाई करने वाले भारी वाहनों के परिचालन के कारण नबीनगर-बारुण मुख्य पथ की हालत बुरी होती जा रही है और इस पर बने मेंह पुल की भी स्थिति जर्जर हो गई है। आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन्होंने माँग की है कि एनटीपीसी- बीआरबीसीएल से फ्लाई ऐश की ढुलाई के लिए कोई दूसरी सड़क बनाई जाए या रेल के वैगन से इसकी ढुलाई कराई जाए। लव कुमार सिंह द्वारा उठाए गए अन्य प्रमुख माँग :
●एनएसटीपीएस और बीआरबीसीएल के बीच ट्रॉमा सेंटर का हो निर्माण
●सीएसआर की राशि को स्थानीय विकास के लिए किया जाए खर्च
●परियोजना में 80% विस्थापित एवं 20% प्रभावित को मिले नौकरी
●बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं। स्कूली बच्चों के स्कूल आने तथा जाने के समय बंद रहे फ्लाई ऐश वाहनों का परिचालन।
●शीघ्र किया जाए किसानों के एन्युटी एवं पेंशन का भुगतान
●विस्थापित कृषक मजदूरों को मिले 750 दिनों का मुआवजा
●नबीनगर, बरुण के सभी विद्यालयों में लगे स्मार्ट बोर्ड
●परियोजना के कारण डूबी किसनों की भूमि एवं फसलों का मिले मुआवजा।

फ्लाई ऐश की ढुलाई के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करे एनटीपीसी : लव कुमार नवीनगर प्रखंड के उप प्रमुख लव कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर एनटीपीसी-बीआरबीसीएल से संबंधित आम लोगों की समस्याओं से मीडिया को अवगत कराया। औरंगाबाद की जिला पदाधिकारी को इस संबंध में लिखित आवेदन भी दिया। लव कुमार ने कहा कि एनटीपीसी- बीआरबीसीएल से फ्लाई ऐश की ढुलाई करने वाले भारी वाहनों के परिचालन के कारण नबीनगर-बारुण मुख्य पथ की हालत बुरी होती जा रही है और इस पर बने मेंह पुल की भी स्थिति जर्जर हो गई है। आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन्होंने माँग की है कि एनटीपीसी- बीआरबीसीएल से फ्लाई ऐश की ढुलाई के लिए कोई दूसरी सड़क बनाई जाए या रेल के वैगन से इसकी ढुलाई कराई जाए। लव कुमार सिंह द्वारा उठाए गए अन्य प्रमुख माँग : ●एनएसटीपीएस और बीआरबीसीएल के बीच ट्रॉमा सेंटर का हो निर्माण ●सीएसआर की राशि को स्थानीय विकास के लिए किया जाए खर्च ●परियोजना में 80% विस्थापित एवं 20% प्रभावित को मिले नौकरी ●बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं। स्कूली बच्चों के स्कूल आने तथा जाने के समय बंद रहे फ्लाई ऐश वाहनों का परिचालन। ●शीघ्र किया जाए किसानों के एन्युटी एवं पेंशन का भुगतान ●विस्थापित कृषक मजदूरों को मिले 750 दिनों का मुआवजा ●नबीनगर, बरुण के सभी विद्यालयों में लगे स्मार्ट बोर्ड ●परियोजना के कारण डूबी किसनों की भूमि एवं फसलों का मिले मुआवजा।

Rafiganj, Aurangabad | Aug 12, 2026

पटना के रामकृष्णा नगर इलाके  में बद/माशों ने घर के सामने खड़े शुभम यादव नाम के युवक को बाइक सवार अप/राधियों ने पांच गो/ली मा/री!
यही है बिहार में सम्राट चौधरी का "कानून का राज"!
#Bharatcrimelivenews 
#crime #Bihar #samratchoudhary #BJP4IND #BJPGovernment

पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में बद/माशों ने घर के सामने खड़े शुभम यादव नाम के युवक को बाइक सवार अप/राधियों ने पांच गो/ली मा/री! यही है बिहार में सम्राट चौधरी का "कानून का राज"! #Bharatcrimelivenews #crime #Bihar #samratchoudhary #BJP4IND #BJPGovernment

Rafiganj, Aurangabad | Aug 12, 2026