पाली: थाना नाराहट पुलिस ने मोहल्ला कबराटा निवासी अभियुक्त को 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
Pali, Lalitpur | May 8, 2026 थाना नाराहट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए नाराहट कस्बे के मोहल्ला कबराटा निवासी एक अभियुक्त को 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की है।