जनपद चमोली के विकासखंड नारायणबगड़ के पंती क्षेत्र से इस वक्त एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार, स्कूटी और इंटरसेप्टर वाहन की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है।
हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
video credit @JaibirSingh