घाघरा: घाघरा थाना के पास साप्ताहिक हाट में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी की
Ghaghra, Gumla | Dec 30, 2024 घाघरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान घाघरा थाना के समीप साप्ताहिक हाट में थानेदार तरुण कुमार दलबल के साथ पहुंचे और अवैध रूप से बेच रहे लगभग 300 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया।थानेदार ने लोगों को हिदायत देते हुए कहा है कि बाजारों में या किसी अन्य स्थान पर अवैध शराब की बिक्री न करे। अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी