🙏 बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद, ऊखीमठ रवाना हुई उत्सव डोली
विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार, 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसी के साथ वर्ष 2026 की केदारनाथ यात्रा का विधिवत समापन हो गया।
कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई। अगले छह महीनों तक बाबा केदार की नियमित पूजा-अर्चना यहीं संपन्न होगी।
इस वर्ष 19.14 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन।
बाबा केदार के जयकारों से गूंजा धाम, भावुक हुए श्रद्धालु। 🙏
#KedarnathDham #BabaKedar #Kedarnath #Uttarakhand #UttarakhandTourism #KedarnathYatra2026 #OmkareshwarTemple #Ukhimath #DevbhoomiUttarakhand
Dehradun, Dehradun | Nov 11, 2026