मुशहरी: खादी भंडार चौक पर नाला व सड़क निर्माण को लेकर वार्ड 47 विकास समिति की बैठक
खादी भंडार चौक पर वार्ड 47 विकास समिति की बैठक में लोगों ने अतिक्रमण हटाकर नाला निर्माण की मांग उठाई। वार्ड पार्षद को मोहल्ले वासियों के साथ बैठक कर समस्या के समाधान के लिए दो दिनों का समय दिया है।वहीं वार्ड पार्षद राजकुमारी देवी के मुताबिक अतिक्रमा हटाने को लेकर नगर आयुक्त को लिखने के साथ हैं अधिकारियों से भी कहा गया है।