मुशहरी: जिले के 37 हाई स्कूल के हेड मास्टर का वेतन रोकने का आदेश डीईओ अजय सिंह ने सभी से मांगा स्पष्टीकरण
जिले के 37 हाई स्कूल के हेड मास्टर का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।इन शिक्षकों पर अनुशासनिक कार्रवाई की तलवार भी लटक गई है। साल 2015-16 में मिली छात्रवृत्ति राशि,भ्रमण योजना राशि का हिसाब नहीं देने के कारण यह कार्रवाई की गई है 31 मई को ही इन सभी स्कूल के प्रधान के हिसाब के साथ कैंप में शामिल होने का आदेश मिला था।