लाडपुरा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने आवास शक्ति नगर पर आमजन से सुनी समस्याएं, उमड़ी भीड़
Ladpura, Kota | Feb 24, 2025 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 2 दिवसीय दौरे पर कोटा में है शनिवार दोपहर 12 बजे आपने आवास शक्ति नगर में आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों से उन्हें हल करने के निर्देश भी दिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आवास शक्ति नगर में सुबह से कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।लोग अपनी समस्याओं को लेकर बिरला के पास पहुँचे ओर उन्हें ज्ञापन भी सोपे।