लाडपुरा: जवाहरनगर पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे बदमाश को CAD ग्राउंड से किया गिरफ्तार, बरामद हुईं 2 जिंदा कारतूस
Ladpura, Kota | Feb 24, 2025 शहर की जवाहर नगर पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को सीएडी ग्राउंड से गिरफ्तार कर उससे एक अवैध देशी पिस्टल 2 जिंदा कारतूस बरामद किया है।जवाहर नगर सीआई रामलक्ष्मण गुर्जर ने सोमवार दोपहर सवा 12 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस जाप्ते को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सीएडी ग्राउंड में हथियार लेकर वारदात की फिराक में घूम रहा है।