लाडपुरा: बोरखेड़ा इलाके में नहर में डूबने से मृत युवक की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम और दाहसंस्कार
Ladpura, Kota | Feb 24, 2025 शहर के बोरखेड़ा इलाके में लेबर चोराहे के निकट नहर में गिरने से पानी मे डूबने से हुई युवक की मौत के बाद उसकी पहचान नही होने पर पुलिस ने सोमवार सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम करवाकर शव का सामाजिक संस्था के माध्यम से दाह संस्कार करवा दिया। बोरखेड़ा थाने के ASI सुरेश शर्मा ने बताया कि 22 फरवरी को एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गयी थी जिसके शव की शिनाख्त का प्रयास कि