लालगंज: रांकी मोड़ के पास घेराबंदी कर पुलिस ने पास्को एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उदयपुर थाने के दरोगा ओमप्रकाश सिंह व संजय यादव गुरूवार को सुबह पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पास्को एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे धर्मेन्द्र पुत्र कमलेश चौरसिया निवासी पूरे बसंदर मंगापुर को रांकी मोड़ के समीप से धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये वांछित के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए गुरुवार दोपहर दो जेल भेज दिया