थरथरी: जैतीपुर के मैरिज हॉल में भाजपा का हरनौत विधान सभा बूथ स्तर कार्यशाला का आयोजन
जैतीपुर स्थित मैरिज हॉल में रविवार की सुबह 11 बजे भजपा का हरनौत विधानसभा बूथ स्तर का कार्यशाला सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता हरनौत विधानसभा संयोजक धीरेंद्र रंजन ने किया। इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रिय प्रभारी जितेंद्र सिंह नीरज ने कहा आज एन डी ए के नेतृत्व में बिहार काफी तेजी से तरक्की कर रहा है,आज बिहार में चारों ओर सड़कों का जाल बिछा है।