थरथरी: कांधुपिपर गांव: पूर्व मुखिया के घर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
चंडी थाना क्षेत्र के कांधुपिपर गांव में पूर्व मुखिया रंजीत कुमार के घर पर चढ़कर फायरिंग के आरोपी को बुधवार की दोपहर दो बजे न्ययालय में पेश किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांधुपिपर गांव में जैतपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रंजीत कुमार के घर पर चढ़कर फायरिंग करने के आरोपी सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।