सहजनवा: आईटीएम गीडा के बीटेक छात्रों ने बनाया स्मार्ट वायरलेस तीर, सेंसर के जरिए होगा रावण दहन
इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा,के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र आयुष और कृष्णदीप ने विज्ञान एवं तकनीक के समन्वय से रावण दहन के लिए एक विशेष स्मार्ट वायरलेस तीर तैयार किया है।इस तकनीकी नवाचार का उद्देश्य दशहरा पर्व पर रावण दहन के दौरान होने वाली संभावित दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करना और उत्सव को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रयास करना है।