होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के मीनाक्षी चौक पर सीवरेज कंपनी की लापरवाही, पाइप लाइन खुदाई के दौरान फूटी पेयजल पाइप लाइन, वीडियो आया सामने
नर्मदापुरम के मीनाक्षी चौक पर सीवरेज कंपनी की लापरवाही का मामला गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सामने आया है। बुधवार गुरुवार दरमियानी रात को सीवरेज पाइप लाइन की खुदाई के दौरान पेयजल की पाइप लाइन फूट गई, जिसके बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में पानी बहने लगा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।