सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, धार द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, धार में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा चयनित पैनल के मनोवैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों ने पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं को करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।
काउंसलिंग के दौरान छात्र-छात्राओं को पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के बाद उपलब्ध रोजगार एवं करियर के विभिन्न अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की रुचि एवं क्षमता के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए भविष्य की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। साथ ही सरकारी करियर पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए उसके माध्यम से उपलब्ध अवसरों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर कुल 40 छात्र-छात्राओं की करियर काउंसलिंग की गई। जिला रोजगार अधिकारी श्री सतीश डोडिया ने विद्यार्थियों को डिप्लोमा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान
Jansampark Madhya Pradesh
56 views | Dhar, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026