रॉबर्ट्सगंज: बीजपुर क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई गई पुलिया और सड़क बरसात में टूटी, दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ
सोनभद्र के बीजपुर क्षेत्र में बीते दो दिनों सेतेज बरसात के चलते कई जगहों पर सड़क और पुलिया टूट गई जिससे दर्जनों गांव के ग्रामीण प्रभावित हुये। ग्रामीणों ने बताया पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लगभग छह माह पहले ही डोडहर गांव में पुलिया और सड़क का निर्माण कराया गया था बीती रात्रि पानी के तेज बहाव में सड़क बह गई,वहीं मोखना गांव में भी पुलिया बह गई,ग्रामीण परेशान हैं।