नाथनगर: मोहनपुर स्थित पानी टंकी के कमरे में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने तस्कर को दबोचा
ललमटिया थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहनपुर स्थित चैती दुर्गा मंदिर के समीप बनी पानी टंकी के एक कमरे से करीब साढ़े तीन किलो गांजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।