जमुई: ज़िले के विभिन्न पंचायतों में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं, DM ने लिया जायज़ा
Jamui, Jamui | Jan 2, 2025 DM अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर गुरुवार को11:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक जमुई के विभिन्न पंचायतों में ग्रामीणों की समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए समस्याओं को सुना गया। DM द्वारा पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों का जायजा लिया गया।