जमुई: डीएम के आदेश के बाद बीडीओ ने शहर में घूमकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण
Jamui, Jamui | Jan 2, 2025 डीएम के आदेश पर गुरूवार की दोपहर 12 बजे शहर में घूमकर बीडीओ ने निःसहायों के बीच कंबल का वितरण किया। बता दे कि जिले में बढ़ते भीषण शीत लहर को देखते हुए डीएम अभिलाषा शर्मा, के निर्देशानुसार सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत वस्त्र वितरण योजना के तहत जरूरतमंद एवं निसहाय भुमिहीनो, निर्धनों तथा भिक्षुको के बीच जिले के सभी प्रखंडों में कुल 2855 कम्बलों का वितरण किया गया।