वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने हीरानार छात्रावास पहुंच बच्चों का बढ़ाया उत्साह, मन लगाकर पढ़ाई करने की दी सीख
छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने विकासखंड गीदम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास, हीरानार का दौरा कर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा, संस्कार, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास का महत्व बताया।
प्रभारी मंत्री श्री कश्यप ने विद्यार्थियों से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने बच्चों से हल्बी एवं गोंडी भाषा के बारे में जानकारी ली तथा पूछा कि किन-किन विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा का ज्ञान है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करने की सीख दी।
बच्चों से संवाद के दौरान उन्होंने सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछते हुए देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जानने का प्रयास किया। साथ ही विद्यार्थियों से उनके आराध्य देवी-देवताओं, स्थानीय संस्कृति एवं योग के महत्व पर भी चर्चा की। योग के लाभों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ और मन एकाग्र रहता है, जिससे पढ़ाई में भी बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।
@dhamtaridist, @chhattisgarhcmo, @narayanpurdist, @bastardistrict, @balrampurdist, @kondagaondist, @koreadistt, @baloddistrict, @jashpurdist, @raipurdistrict, @bilaspurdist, @kabirdham_dist, @rajnandgaondist, @mungelidist, @mungeli_dist, @surguja_dist, @gariyaband_distt, @kankerdistrict, @raigarhdistt, @dpr.chhattisgarh, @janjgirdistt, @bemetaradistrict, @gpm_dist_cg, @balodabazardistrict, @saktidist, @mmacdistrict_cg, @sarangarhdistrict, @surajpurdistrict, @sukmadist, @bijapurdistt
110 views | Balrampur, Chhattisgarh | Jun 22, 2026