चायल: कनैली मेले में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की महफिल, हास्य और ओज की कविताओं पर देर रात तक गूंजती रहीं तालियां
कौशांबी। कनैली के 177 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कवियों और शायरों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कनैली मेले में आयोजित इस साहित्यिक महफिल ने खूब लोगों को हंसाया!