बहादुरपुर: चिकित्सक के घर भीषण डकैती, महिला को इंजेक्शन देकर बेहोश किया, 5 लाख के जेवर व नकदी लूटी,छत के रास्ते घुसे पांच बदमाश,
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में गुरुवार देर शाम एक चिकित्सक के घर हुई भीषण डकैती से इलाके में दहशत फैल गई। पांच की संख्या में आए बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और घर में मौजूद चिकित्सक की छोटी पुत्रवधू करिश्मा देवी (22) के साथ बेरहमी से मारपीट की। बदमाशों ने उनके बाल काट दिए, हाथ-पैर बांध दिए और पीठ में इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया।