अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के सख्त निर्देशों का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। सांगोद के बपावर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को देर शाम 7बजे अवैध लकड़ी के परिवहन पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। मामला बपावर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर एक लाल रंग के टाटा ट्रक को धर दबोचा।