लालगंज: बंजारी कलां गांव में सर्पदंश से पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मंडलीय अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने शव को भेजा पीएम हाउस
ड्रमंडगंज के बंजारी कलां गांव में सर्पदंश से पीड़ित महिला की मंगलवार की रात उपचार के दौरान मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। बंजारी कलां निवासी रामनरेश की 35 वर्षीया पत्नी मीरा सोमवार की रात करीब 8:00 बजे खाना बनाने के लिए टोकरी में रखी सब्जी काटने जा रही थी कि उसी दौरान टोकरी के पास छिपे जहरीले सांप ने महिला के दाहिने हाथ में डस लिया। जिससे महिला की मौत हो गई।