मोदनगंज: बंधुगंज चौराहे के पास बाइक सवार युवकों ने कार चालक को पीटा, एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
बंधुगंज चौराहे के समीप बुलेट पर सवार तीन युवकों ने कार चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल चालक के परिजनों ने बताया कि छीनतई को लेकर युवक पीछा कर रहा था। मारपीट के दौरान बज रहा है लोगों ने एक युवक को मौके पर पकड़ लिया जिसकी जमकर धुनाई कर दी जबकि दो युवक भागने में कामयाब रहा।