जमुई: मांगो बंदर के पास मतदान कर्मी की बाइक मवेशी से टकराई दो घायल एक सदर अस्पताल से पटना रेफर
Jamui, Jamui | Apr 18, 2024 खैरा- सोनो मुख्य मार्ग के मांगोबंदर के पास गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक एक मवेशी से टकरा गई। जिसमें दो मतदान कर्मी घायल हो गए। दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी संजय यादव तथा अररिया निवासी रमेश अहमद के रूप में की गई है।